Agreement reached, pathologists will not resign now
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। सौ शय्या अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट के साथ बातचीत में समझौता हो गया। अब पैैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी इस्तीफा नहीं देंगे। तय हुआ कि अब उनकी ड्यूटी इमरजेंसी या ओपीडी में नहीं लगाई जाएगी।
गुरुवार को सौ शय्या अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने पैथोलॉजिस्ट को बुलाकर वार्ता की। सीएमएस को उन्होंने बताया कि अस्पताल में 14 डॉक्टर होने के बाद भी ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी लगा दी गई है।
उन्हें पैथोलॉजी की व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए सौ शय्या अस्पताल भेजा गया है। अभी तक न तो यहां पर सीबीसी की जांच शुरू हो पाई, न ही एलाइजा की। वह अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं। मशीन ठीक से इंस्टाल नहीं हो सकी है।
ऐसे में उनके इस पद पर कार्य करने का मतलब नहीं है। सीएमएस ने पैथोलॉजिस्ट को समझाकर इस्तीफा न देकर कार्य जारी रखने के लिए राजी किया। सीएमएस ने आश्वस्त किया कि पैथोलॉजिस्ट की न तो इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई जाएगी न ही ओपीडी में। वह नियमित तौर पर पैथोलॉजी में कार्य करेंगे। अगले सप्ताह यूपीएस मंगाकर सीबीसी (कंप्लीट ब्लड सेल काउंट)जांच भी शुरू करा दी जाएगी।