फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अबीर में मिलावट छीन सकती है चेहरे का नूर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले धंधेबाज होली में अब रंग-गुलाल में भी मिलावट कर मुनाफा कमा रहे हैं। यह मिलावट चेहरे का नूर छीन सकती है। चिकित्सकों ने कहा कि रंगों और अबीर गुलाल का प्रयोग करते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है इससे स्किन इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


इस समय बाजारों में अबीर गुलाल की भरमार है। हर्बल के नाम पर बाजार में दुकानों पर केमिकल मिला अबीर और गुलाल बेचा जा रहा है। इसकी चमक देखते ही कोई भी इनकी ओर आकर्षित हो सकता है। मगर, ये मिलावटी रंग-गुलाल चेहरे की रंगत को बिगाड़ देंगे। डॉक्टरों के अनुसार, आंखों और त्वचा के लिए यह मिलावटी रंग नुकसानदेय है। त्योहार की खुशी के बीच सेहत को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। खाद्य पदार्थों को जहरीला बनाने के बाद मिलावटखोरों ने रंग-गुलाल को भी नहीं छोड़ा है। एक दुकानदार ने बताया बुरादा, मिट्टी मिलाकर तैयार अबीर का रेट 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, असली गुलाल 200 से 250 रुपये किलोग्राम है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि मिलावटी अबीर गुलाल लगाने से चेहरे पर नुकसान पहुंच सकता है। इसमें मौजूद रसायनिक पदार्थ त्वचा की जलन का कारण बन सकते हैं। कई बार इससे त्वचा पर फोफले पड़ जाते हैं। ज्यादा देर तक चेहरे पर रहने पर इससे खुजली और एलर्जी भी हो सकती है। फेफड़ों की समस्या और त्वचा में संक्रमण भी हो सकता है। आंखों में भी दिक्कत हो सकती है। प्रयोग के समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें