फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाहुबली की तलवार, त्रिशूल, गदा, छोटा भीम की पिचकारी लोगों को लुभा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। इस बार बाजारों में थीम आधारित पिचकारियों का जबरदस्त क्रेज है। बाहुबली की तलवार, त्रिशूल, गदा, छोटा भीम, स्पाइडर-मैन और कार्टून कैरेक्टर वाली डिजाइनर पिचकरियां लोगों को खूब लुभा रहीं हैं। युवा स्प्रे, रंग, भूत और पुष्पाराज मास्क पसंद कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर थीम पर बनी ब्रह्मोस मिसाइल की अधिक मांग है। बच्चे मोदी मास्क व चश्मा खरीद रहे हैं। होली में खाने पीने के के लिए पापड़, चिप्स और कचरी की खरीदारी भी शुरू हो गई है। दुकानदार अमन कश्यप ने बताया कि हर दिन पांच से दस हजार तक की बिक्री हो रही है। त्रिशूल और गदा पिचकारी में उपलब्ध है। स्पाइडर-मैन पिचकारी 270, मास्क व स्प्रे 30 में मिल रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल पिचकारी चार सौ रुपये में बिक रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार प्रत्येक सामान में दो से तीन रुपये की वृद्धि हुई है। ग्राहक हर्बल रंगों की मांग ज्यादा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें