कन्नौज। जनपद न्यायाधीश ने कचहरी परिसर के रोड पर बने अधिवक्ता चैंबर हटाने के आदेश जारी किए हैं। 24 नवंबर 2015 को उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल की गई थी। चैंबर को हटाने के लिए अंतिम तारीख 19 अगस्त तय की गई है।
उच्च न्यायालय ने पीआईएल पर आदेश जारी किया है। इस पर जनपद न्यायाधीश विरजेंद्र कुमार सिंह ने न्यायालय परिसर के रोड पर बने चैंबर हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र बाबू द्विवेदी और महासचिव रामेंद्र कटारा को पत्र जारी कर गुरुवार तक चैंबर हटवाने के लिए कहा गया है।
वहीं इस संबंध में अध्यक्ष व महासचिव ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। तय हुआ कि जिन अधिवक्ताओं को चैंबर आवंटित है, वह अपने चैंबर में बैठेंगे। जिन्हें आवंटन नहीं हुआ, उनकी सूची जिला जज को दी जाएगी।