फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जांच रिपोर्ट के अभाव में नहीं हो रही निलंबित शिक्षक-शिक्षिका पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। शिक्षक-शिक्षिका के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर निलंबित किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई अटक गई है। जांच रिपोर्ट न मिलने से नाराज निलंबित शिक्षक की पत्नी रंजना पाल ने जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर प्राथमिकी की मांग की है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय बझेड़ी में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला बढ़ने पर विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया था। शिक्षक को बीआरसी गुगरापुर और शिक्षिका को बीआरसी तालग्राम से संबद्ध किया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीईओ मधुलिका बाजपेई और विपिन कुमार को जांच के लिए नामित किया। आरोप है कि लंबा समय बीतने के बाद भी जांच अधिकारियों ने अपनी आख्या बेसिक शिक्षा अधिकारी को नहीं सौंपी है। रंजना पाल का आरोप है कि अधिकारी मामले में लीपापोती कर रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जांच में हीलाहवाली करने वालों पर कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी की मांग की है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी दोबारा स्कूल जाएंगे। छात्रों से भी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें