फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संपूर्ण समाधान दिवस पर बारिश का असर, 31 फरियादी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर बारिश का असर दिखा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में केवल 31 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 26 राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। इनमें छिबरामऊ में सफाई और सिकंदरपुर में मारपीट जैसे मामले प्रमुख रहे। पूर्व में डेढ़ सौ तक शिकायतें आती थीं।
विज्ञापन

छिबरामऊ के वार्ड सरोजनी नगर की शशिप्रभा ने सफाई न होने की शिकायत की। उन्होंने वार्ड में गंदगी के अंबार और संक्रामक बीमारियों का खतरा बताया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने शिकायतें सुनीं और अधिशासी अधिकारी को सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के चंदरपुर निवासी राधेश्याम ने अपने भाई गगन सिंह को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया। बचाने पहुंचने पर उन्हें भी पीटा गया। विशुनगढ़ के खजुरागढ़ निवासी अंजली ने घर के ऊपर से निकली बिजली लाइन हटवाने की मांग की। उन्होंने करंट से बकरी की मौत और बड़े हादसे का डर बताया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा, उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता, तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें