फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुष्कर्म व फोटो वायरल करने के आरोपी को भेजा जेल

Tue, 11 Jun 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। प्रेम-प्रसंग में गुमराह कर छात्रा से दुष्कर्म और उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन




ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से चिघरवापुर गांव निवासी सतेंद्र ने दुष्कर्म किया। उसी दौरान छात्रा की आपत्तिजनक फोटो खींच ली। बाद में अश्लील फोटो गांव निवासी दोस्त आशीष कुमार, सत्यम, गंगापुर गांव निवासी रिंकू, कुलदीप व अल्लापुर निवासी नेम सिंह के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी।
पुलिस ने रविवार देर रात गांव के बाहर से मुख्य आरोपी सतेंद्र को पकड़ लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी किशन पाल सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें