कन्नौज। हरदोई जनपद के थाना मल्लावां राघवपुर के निकट अनियंत्रित लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवककी मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
हरदोई जनपद के गांव अटिया थाना मल्लावा निवासी अजय (18) पुत्र गिरवर अपने साथी कामता प्रसाद (21) पुत्र सियाराम के साथ बाइक से राघवपुर से अटिया गांव जा रहा था। बाइक लेकर राघवपुर मवेशी बाजार के निकट पहुंच, उसी समय तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों के गंभीर चोटें आईं, जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के दौरान डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल कामता को प्राथमिक उपचार देने के बाद कानपुर रेफर कर दिया।