फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से लाइनमैन की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर। ट्रांसफार्मर का तार जोड़ते समय अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाने से आउटसोर्सिंग लाइनमैन करंट से झुलस गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मचारी पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ परसपुर-जसोदा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे बिजली अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन दिया। परिजनों का आक्रोश शांत हुआ और पांच घंटे बाद जाम खोलकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली निवासी सरैया जसपुरापुर निवासी राम खिलावन कमल (34) पुत्र राज नारायण करीब दस साल से जसपुरापुर विद्युत उपकेंद्र के अटारा फीडर पर ठेके पर लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। रविवार की दोपहर जसपुरापुर में स्थित पानी की टंकी को विद्युत आपूर्ति कराने वाले ट्रांसफार्मर का तार शट-डाउन लेकर जोड़ रहा था, तभी अचानक बिजली आ गई। इससे वह बिजली के करंट की चपेट में आकर ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। घटनास्थल पर ही राम खिलावन की मौत हो गई। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने परसपुर-जसोदा मार्ग पर शव रखकर जाम लगाकर मुआवजे और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पहुंचे सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने आक्रोशित परजिनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नही बनी। इसके बाद एसडीओ अरविंद कुमार गुप्ता और जेई रमेश कुमार मौर्या पहुंचे। शाम करीब चार बजे विद्युत अधिकारियों ने अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार और आठ लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर परिजनों सहमति जताते हुए जाम खोल दिया। एसडीओ ने बताया कि शट-डाउन के बाद भी कैसे आपूर्ति शुरू हो गई। इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें