फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझ़पुरवा निवासी दबीर खां और मोहम्मद अली में खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के गाद गालीगलौज होने के बाद मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव करने लगे। इसमें एक पक्ष के बीवी बेगम, सन्नो और शकील जबकि दूसरे पक्ष के मुजाहिद ,दबीर और मुशीर घायल हो गए। मझपुरवा चौकी प्रभारी रणधीर गौर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। झगड़ा कर रहे लोगों को किसी प्रकार शांत कराया। साथ ही घायलों को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। एक पक्ष के दबीर खां ने शकील, जकील अजहरुद्दीन और सद्दाम जबकि दूसरे पक्ष के मोहम्मद अली ने राजू, शानू जीशान और अरशद के खिलाफ मारपीट कर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया एसआई को जांच सौंपी गई है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें