फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड पर बाइकों की भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को सौ शैया अस्पताल से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जनौरा निवासी मनीष (20) सराय दौलत में बुआ के घर से खेत में बोने के लिए जुनरी का बीज लेने गया था। लौटते समय जैसे ही वह सराय सुंदर गांव के पास पहुंचे, तभी किसी काम से छिबरामऊ आ रहे ग्राम कुंअरपुर जनू निवासी प्रशांत चतुर्वेदी (26) की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें