फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो डिवाइडर से टकराया, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कस्बे से सवारियां भरकर खड़िनी जाते समय बिधूना रोड पर पीछे से आ रहे डंपर के ओवरटेक करने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे से सवारियों को भरकर खड़नी जाते समय टेंपो जब बिधूना रोड स्थित ब्लॉक के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक कर दिया। टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में टेंपो ककरैया निवासी चालक ऋषि (22), जितेंद्र (18), खानपुर निवासी विजेंद्र (40) व कचाटीपुर निवासी दीपू (32) घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद ऋषि, जितेंद्र व विजेंद्र को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें