चपुन्ना। ग्राम नगला धरमाई में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर सड़क पर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया, जबकि एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम नगला धरमाई में सुबह करीब चार बजे अचानक तेज स्कार्पिंग के साथ हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर सड़क पर गिर पड़ा। घरों में तीव्र धारा का करंट दौड़ने लगा। करंट से घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। गांव का छविराम (22) करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रामगोपाल की एक मवेशी की करंट लगने से मौत हो गई। जेई सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि तार कैसे टूटा, इसकी जांच कराई जाएगी। अगर किसी तरह का फॉल्ट है तो सही कराया जाएगा।