फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर पलटा, एक्सप्रेसवे की एक लाइन पर आधे घंटे ठप रहा यातायात

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटा पड़ा टेऊलर। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। शाहजहांपुर से आगरा मौरंग लादकर ले जा रहे ट्रेलर चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। मौरंग फैल जाने के कारण एक्सप्रेसवे की एक लाइन पर आधा घंटे आवागमन ठप रहा। क्रेन मंगाकर ट्रेलर को हटवाया गया और मौरंग साफ कराई गई, फिर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के थाना शाहाबाद के जटपुरा गांव निवासी नूरैन शुक्रवार को शाहजहांपुर से मौरंग लादकर आगरा ले जा रहा था। उसके साथ मुरादाबाद निवासी क्लीनर सोनू भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 150 के सामने नूरैन को झपकी आ गई। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा की टीम पहुंची और दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भेजा गया। क्रेन मंगाकर ट्रेलर को उठवाया गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी नामबर सिंह ने बताया कि करीब आधा घंटे यातायात व्यवस्था ठप रही। ट्रेलर और मौरंग हटाने के बाद व्यवस्था बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें