फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटी बाल बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। खुदलापुर रेलवे क्रासिंग के आगे वीडी तिवारी इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही कासगंज कानपुर एक्सप्रेस की चपेट में आकर ट्रैक पार कर रही मां की मौत हो गई, जबकि बेटी बाल-बाल बच गई। इस दौरान करीब 15 मिनट तक गेट बंद रहा और लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव तिलपई निवासी बद्री शर्मा की पुत्री पूजा की शादी करीब दस वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद जनपद के थाना मोहम्दाबाद के गांव रहने वाले विजेंद्र से हुई थी। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद होने से पूजा अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। शुक्रवार को वह बाजार से सब्जी खरीद कर अपनी तीन वर्षीय पुत्री सुनैना के साथ घर आ रही थी, तभी रेलवे लाइन पार करते समय पूजा ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी सुनौना लाइन पार कर गई। सूचना पर जसोदा चौकी प्रभारी मुनीश बाबू ने पिता बद्री शर्मा की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें