फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से नलकूप चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। काम के सिलसिले में नगर में आए नलकूप चालक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सौ शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अरसानी निवासी गोविंद सिंह (55) नलकूप विभाग में नलकूप चालक के पद पर कार्यरत हैं। वे काफी समय से निलंबित चल रहे हैं। मंगलवार को वे छिबरामऊ किसी कार्य से आए थे। ताजपुर रोड से मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहे थे, जैसे ही वह संत गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, तभी पूर्वी बाईपास की तरफ जा रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल गोविंद सिंह को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें