फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए गठित होगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना काल में जिला जेल से पैरोल पर छूटे फरार 23 कैदियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अब टीम बनाएगी। टीम में एक निरीक्षक और चार सिपाही शामिल होंगे। सीओ सदर की निगरानी में टीम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

2020 में कोरोना काल में शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन ने 28 कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था। दो माह बाद इन्हें जेल में हाजिर होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते तीन बार इनकी अवधि बढ़ा दी गई थी। बीते साल 2021 में सभी कैदियों की पैरोल खत्म हो चुकी है। इसके बाद भी 23 कैदी हाजिर नहीं हुए। इसमें चार को रिहाई मिल गई है, जबकि एक की मौत हो चुकी है। चार अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया।
इसका संज्ञान लेते हुए एसपी प्रशांत वर्मा ने सीओ सदर शिव प्रताप सिंह को टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि एक निरीक्षक और चार सिपाहियों को शामिल कर फरार बंदियों की गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें