फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर गायों के झुंडो से टकराई कारें, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। एक्सप्रेसवे के पर गाय के झुंड निकलने से अलग-अलग स्थानों पर दो कारें टकरा गईं। हादसे में दोनों कारों में बैठे सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का एंबुलेंस में ही उपचार कराकर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीती रात लखनऊ निवासी नवीन शर्मा लखनऊ से कार लेकर दिल्ली जा रहे थे। थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर के सामने गायों का झुंड निकलने से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कार चालक भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने हाईवे की एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार कराकर उसे घर भेज दिया और मृत पड़ी गाय को हाईवे से हटवा दिया।
थोड़ी देर बाद किलोमीटर संख्या 155 पर सीतापुर के खैराबाद निवासी कार चालक शेरू कार से निकले। उसके साथ मोहम्मद शाद व उनकी मां रफत परवीन व बहनें अली नानू, आन्या तथा मौसी रिया थीं। वे आगरा से सीतापुर जा रहे थे। इसी दौरान एक गाय के अचानक आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोगों के मामूली चोटें हैं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने सभी को गाड़ी से निकालकर हाईवे की एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार कराया। वही दोनों वाहनों को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें