तालग्राम। गाजियाबाद से लखनऊ जा रही कार अनियंत्रित होकर सोमवार शाम डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने अस्पताल भेजा।
लखनऊ के जनकीपुरम सेक्टर पांच निवासी अज्ञान मिश्रा गाजियाबाद से अकेले लखनऊ लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास झपकी आने के कारण अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और (एनसीसी) नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी गश्ती दल ने घायल को सीएचसी भेजा। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। (संवाद)