धू-धू कर जलती परचून की दुकान। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। सिकंदरपुर क्षेत्र के चिलमिलैया गांव में किराने की दुकान पर ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिर गई। दुकान जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में 35 हजार का किराने का सामान और पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
सिकंदरपुर क्षेत्र के चिलमिलैया गांव निवासी संजीव राजपूत की गांव में ही किराने की दुकान है। उसकी दुकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शुक्रवार की दोपहर को अचानक दुकान पर रखे छप्पर पर हाईटेंशन लाइन से चिंगारी आकर गिर गई। कुछ ही देर में छप्पर ने टिन की दुकान को चपेट में ले लिया। हवा चलने के कारण आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया।
जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक दुकान जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पाकर स्थानीय लेखपाल मौके पर पहुंच गए और दुकान में हुए नुकसान का जायजा लिया। संजीव राजपूत ने बताया कि दुकान पर वह समोसा भी बनाता है। वह अपने घर पर समोसे बना रहा था, तभी यह हादसा हो गया। उसने बताया कि अग्निकांड में दुकान में रखा 35 हजार रुपये का सामान व पांच हजार की नकदी जलकर राख हो गई है।