फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पूर्वी बाईपास पर ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की बेटी घायल हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। ट्रक को मंडी चौकी पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी गोपाल दुबे (42) पत्नी आरती (38), बेटी राधा (07) व देविका (03) के साथ बाइक से तिर्वा के अन्नपूर्णा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। पूर्वी बाईपास पर सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हेलमेट पहने होने के कारण चालक गोपाल दुबे बाल-बाल बच गए जबकि उसकी बेटी राधा घायल हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। अन्य को मामूली चोट लगी है। गोपाल दुबे ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें