फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मकरंद नगर जीटी रोड पर रविवार की देर रात डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। इससे स्कूटी सवार डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मकरंद नगर क्षेत्र में जीटी रोड पर रात 10 बजे डीसीएम चालक ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने मृतकों की पहचान मौसमपुर निवासी डॉ. प्रताप नारायण वर्मा और मकरंद नगर निवासी राम शंकर यादव के रूप में की। हादसा होते ही चालक व परिचालक डीसीएम छोड़कर भाग गए। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भीड़ के साथ मिलकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी शिव शिव प्रताप सिंह और सदर कोतवाल प्रभारी विकास राय फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। जाम लगाए लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए लोगों ने एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें