फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला बगिया फजल इमाम निवासी एक गेस्ट हाउस मैनेजर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बगिया फजल इमाम निवासी 37 वर्षीय धीरज कनौजिया शहर के एक गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर काम करते थे। बीते कई दिनों से वह तनाव में थे। शनिवार शाम करीब आठ बजे वह घर पहुंचे और एक कमरे में अकेले सोने चले गए। इस दौरान किसी समय रात को खिड़की का पर्दा खोलकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी पूजा देवी ने पति का शव देखा। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल विकास राय ने बताया कि किसी बात को लेकर तनाव के चलते धीरज ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें