फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश के अपहरण में आठ संदिग्धों से चल रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बाइक एजेंसी मालिक के बेटे आकाश के अपहरण में पुलिस पांच दिन बाद भी कुछ नहीं समझ पा रही है। पुलिस अब आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। नतीजा निकलता नहीं लग रहा है। वहीं अब तक करीब पचास लोगों से पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के पूराराय गांव निवासी सतेंद्र कुमार की नादेमऊ में बाइक एजेंसी है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सतेंद्र कुमार का 19 वर्षीय बेटा आकाश एजेंसी के लिए घर से निकला था। बताया गया कि रास्ते में कनौली गांव के पास दो लोगों ने मारपीट कर अपहरण कर लिया। इसके बाद से पुलिस तलाश कर रही है। शनिवार को अनंतपुर गांव के पास आकाश की बाइक मिली थी। अपहरण के पांचवें दिन पुलिस ने गांव में राशन कोटे के चयन को लेकर हुए विवाद के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इसके अलावा बिरयानी का ठेला लगाने वाले और कलसान के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इनसे कोई सुराग नहीं मिला।
युवक ने नहर किनारे देखने का दावा किया
इलाके के मढ़ईपुर्वा में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसने आकाश को पैदल नहर किनारे जाते देखा है। पुलिस ने उससे कपड़ों के बारे में पूछताछ की तो अपहरण वाले दिन शुक्रवार और शनिवार को पहने कपड़ों में अंतर मिला। इससे पुलिस ने शनिवार की सुबह नौ बजे नहर किनारे से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की है। हालांकि रात तक स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें