फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पत्नी को घायल करने वाले की तलाश की तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज के चलते पत्नी को धारदार हथियार से घायल करने में पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कानपुर नगर में चौबेपुर थाने के निगोहा निवासी सतेंद्र कुमार ने बेटी रीना की शादी 15 दिसंबर 2018 को सदर कोतवाली के गांव महमूदपुर पैठ में राजेश सिंह से की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से राजेश कुमार व परिवार के लोग दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मायके पक्ष के लोग मांग पूरी न कर सके तो राजेश और परिवार के लोग रीना का उत्पीड़न करने लगे। सोमवार को राजेश ने परिवार के राकेश सिंह, सरिता सिंह, अमित, माया और ममता के साथ मिलकर रीना को धारदार हथियार से घायल कर दिया। पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सतेंद्र कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें