भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों
में संशोधन कार्य प्रारंभ हो गया है। रविवार को बीएलओ पूरे दिन मतदान
केंद्रों पर बैठे रहे, पर एक भी मतदाता नहीं पहुंचा, वहीं अधिकारियों ने भी
निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा।
मतदाता सूची में नाम हटवाने,
बढ़वाने और एक जनवरी को 18 वर्ष पूरे कर लेने वाले नए मतदाताओं के नाम
शामिल करने के लिए रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हर बूथ पर
बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। कन्या जूनियर हाईस्कूल के बूथ 151 पर तैनात
रवींद्र शुक्ला, 152 पर तैनात राजीव दुबे, 153 पर तैनात रमेश यादव ने बताया
कि सुबह से बैठे हैं कोई नहीं आया।
हीरालाल वीएन इंटर कालेज में आठ बूथ
हैं। यहां बीएलओ दिनेशचंद्र, राजेश दीक्षित, पूनम, रामेंद्र सिंह, विनोद
राठौर, सुरजीत, सिद्ध गोपाल, शिवकांत मिश्रा ने बताया कि पूरा दिन खाली
बैठे गुजर गया। केंद्रीय जूनियर हाईस्कूल में छह बूथ हैं। यहां पदाभिहीत
अधिकारी वंदना यादव, बीएलओ मोहम्मद हलीम, विनोद पांडेय, रामऔतार, शांति निकेतन विद्यालय में
तैनात बीएलओ राजेश यादव हरिमोहन दुबे ने बताया कि पूरा दिन लोगों की राह ताकते बीत
गया।