फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चाेक नाले की सफाई के लिए आज आएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। छह वर्ष से चोक सीवर लाइन को खेालने के लिए आज दिल्ली की टीम आएगी। मैनुअल काम करने के बाद मशीन मंगवाकर काम कराया जाएगा। अधिशाषी अभियंता ने समाज कल्याण मंत्री को 15 दिन में सीवर लाइन खोलने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ रखने के लिए शासन ने सीवर प्लांट व सीवरेज लाइन के लिए 89 करोड़ का बजट दिया था। अमरापुर में सीवर प्लांट बनाया गया। शहर में 61 किलोमीटर की सीवर लाइन डाली गई है। 22 हजार घरों व कारखानों में कनेक्शन की जगह पर छह हजार की कनेक्शन ठेकेदार ने किए थे। इसके बाद भी जलनिगम के अधिकारियों ने 86 करोड़ का भुगतान कर दिया था। सीवरेज प्लांट व लाइन जलनिगम ने नगर पालिका को हैंडओवर नहीं किए। ऐसे में रखरखाव के लिए बजट नहीं मिला। छह वर्ष में सीवर लाइन चोक हो गई।
जानकारी होने पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जलनिगम के एमडी डॉ. राजशेखर को जांच के आदेश दिए थे। पांच दिन पहले जांच के लिए प्रपत्र नहीं देने पर मंत्री ने सभी अधिकारियों के साथ गूगल मीट पर बैठक की थी। उस दौरान सदिकापुर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए फिलहाल शेखाना नाले का पानी 500 मीटर चोक सीवर लाइन को खोलकर निकालने के आदेश दिए थे। एमडी ने सात दिन का समय दिया था। जलनिगम के अधिशासी अभियंता मोहित चक ने 15 दिन में चोक लाइन खुलवाने का भरोसा दिया था। चोक लाइन को खोलने के लिए दिल्ली की टीम से संपर्क किया गया है। जेई सौरभ शुक्ला ने बताया कि टीम गुरुवार को काम करने आ रही है। मैनुअल काम के बाद मशीन से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें