फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के लिए ठोस प्रबंधक करें अफसर -डीएम

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी ने मंगलवार को गंगा व काली नदी की बाढ़ से होने वाली तबाही का मौके पर जाकर जायजा लिया। बाद में उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शाम के वक्त जिलाधिकारी ने सबसे पहले महादेवी घाट पर स्थित कासिमपुर व बख्शीपुर्वा का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से होने वाली तबाही के बारे में पूछा। इसी तरह वह काली नदी किनारे बसे गांव अड़ंगापुर पहुंची। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता सिंचाई पीके शर्मा एवं सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार ने कार्य योजना की प्रगति बुक जिलाधिकारी को सौंपी। जिसमें बाढ़ से प्रभावित गांव में सिंचाई विभाग द्वारा तैयार की गई योजनाओं का हवाला दिया गया था। अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कार्य योजना के अनुसार कार्य प्रारंभ करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं, उन गांवों के व्यक्तियों से संपर्क कर उन सभी गांव में ऐसे ठोस प्रबंध किए जाएं, जिससे पशु व फसल तथा जनहानि न हो। डीएम ने कहा कि पांच करोड़ की धनराशि से जो भी बांध व अन्य कार्य किए जाने हैं, वह गुणवत्ता परक हों। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अवसर पर नायब तहसीलदार प्रेमनरायन प्रजापति, एसडीएम महेश चंद्र के अलावा सपा नेता नीलू यादव, संजू कटियार, टम्मो यादव सहित अन्य सैकड़ों की तादात में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

कासिमपुर, बख्सीपुर्वा, जुकैया, अलियापुर, सदिकापुर, दनियापुर, बहुइया, मकटौरा, अड़ंगापुर, बढ़ैयनपुर्वा, लिक्खापुर्वा, तुलापुर्वा, टुइयांपुर्वा, बगिया, कपूरापुर, दांडी, कड़ारीपुर, अमरापुर, बुद्धापुर, चिंतामणि, डहलेपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें