फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी वस्तुओं के आयात पर कटाक्ष

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। डायट मार्ग स्थित धर्म विज्ञान पीठ परिसर में श्री केशवनाथ मंदिर के 15 वें स्थापना दिवस समारोह में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य रामेंद्र देव त्रिपाठी ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार प्रभाष मिश्र ‘प्रियभाष’ ने सरस्वती वंदना के साथ काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए विदेशी वस्तुओं के आयात पर कटाक्ष किया, आलू का पाकिस्तान से होता है आयात, हिंदुस्तानी कृषक के पेट पर पड़ती लात। राधेश्याम दुबे अधीर ने रचना पढ़ी जब लगे दाग दामन पर तो आंसू होता है, तब कर में कलम उठाने का मन होता है। अभिषेक मिश्र ने गीत सुनाया मांग की सिंदूर रेखा तुमसे यह पूछेगी, कल को मुझे सिर पर सजाने का तुम्हें अधिकार क्या है। गोष्ठी का संचालन कर रहे सुरेशचंद्र धक्कड़ ने सत्ता परिवर्तन पर रचना पढ़ी, छोड़ि सीट माया गई आए हैं अखिलेश, बिजली, पानी का नहीं अब जनता को क्लेश। रामप्रकाश शाक्य, किशोर अनुपम, मदन वर्मा, फलक, बीएस त्रिपाठी और मनोज राठौर ने रचनाएं सुनाकर वाहवाही लूटी। आयोजक और पीठ के अध्यक्ष कौशल किशोर चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा एक दिन आएगी आंधी सब उड़ा ले जाएगी, इसलिए खामोश हूं कोई गजल लिखता नहीं, चाहता हूं एक कोशिश और करके देख लूं, क्या किसी पत्थर पर कोई गुल कभी खिलता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रुति पाठक, शशी प्रभा, शकुंतला खंडेलवाल, केशव देवी, आरती, नीलम, रश्मि, शीतल, मदनलाल खंडेलवाल, करुणा शंकर, आचार्य रिंकू मिश्रा, ब्रज किशोर अग्रवाल, अतर सिंह यादव, राजीव, संजीव, अनुज त्रिपाठी और हरी खंडेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें