नेरा में तहसील स्तरीय खेलकूद में प्रतिभागियों ने दिखाया दम
विजेताओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज/मानीमऊ (कन्नौज)। सुभाष इंटर कालेज नेरा में चल रहीं तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान नेरा कालेज के छात्र शिवम, छात्रा शबनम, रामा, एसवीएस इंटरकालेज के छात्र संजीव कठेरिया, लाला श्यामलाल इंटरकालेज के छात्र अवनीश सविता ने चैंपियनशिप जीती। विजेताओं को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कालेज मैदान पर सुबह 9 बजे खेलकूद प्रतियोगिताएं सुभाष इंटरकालेज के प्रधानाचार्य अहमद खान, टीचर अजित राय, रामऔतार वर्मा, विनीत यादव, चंद्रभान यादव, कैलाश, प्रदीप शर्मा, रामसनेही राठौर, मो. इकरार की देखरेख में शुरू हुईं। तहसील क्षेत्र के विभिन्न इंटर कालेजों के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद में दमखम दिखाया। पीटीआई चंद्रभान, मो. जरीब खां, पंकज यादव, आलोक मिश्रा, राधाकिशन ने खेलकूद की निगरानी की। विजेताओं के नामों की घोषणा माइक से की गई।
प्रबंधक राजेश कनौजिया ने बताया कि 3000 मीटर दौड़ जूनियर बालक में मुस्तकीम नेरा, प्रतीक्षा पाल जलालाबाद, 1500 मीटर दौड़ सीनियर में उमेश यादव केकेसीएन सरायमीरा, सपना पाल जलालाबाद, लंबी कूद सीनियर वर्ग में अवनीश सविता लाला श्यामलाल इंटरकालेज, प्रिया चौहान एसडी गर्ल्स कालेज, गोला फेंक में दीपक शर्मा नेरा, रामा यादव नेरा, डिस्कश थ्रो में श्याम कुशवाहा, रामा यादव, भाला फेंक में अवनीश सविता, आंचल गौतम, ऊंची कूद में अभय प्रताप, रामा यादव ने अव्वल स्थान हासिल किया।
5000 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में शिवम पाल एसवीएस इंटर कालेज प्रथम, विमल यादव बीडी तिवारी इंटर कालेज जलालाबाद द्वितीय, शैलेष कुमार केके इंटरकालेज तृतीय, सीनियर बालिका 5000 मीटर दौड़ में नीलम पाल केकेसीएन इंटरकालेज सरायमीरा प्रथम, पारुल बीडी तिवारी इंटरकालेज द्वितीय व आर्या गंगवार गोमती देवी इंटरकालेज कन्नौत तृतीय स्थान पर रही। 3000 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग बालक में मुस्तकीम खान प्रथम व जगत सिंह द्वितीय, बालिका वर्ग में प्रतीक्षा प्रथम व नीलम पाल द्वितीय स्थान पर रही।