फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस खड्ड में गिरी, नौ लोग घायल

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल तालग्राम रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

तीन घायल जिला अस्पताल भेजे गए
छिबरामऊ (कन्नौज)। खस्ताहाल तालग्राम रोड पर सोमवार की सुबह ग्राम कपूरपुर के पास सवारियों से भरी तेज रफ्तार निजी बस सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। हादसे में करीब नौ सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। गंभीर हालत होने पर तीन घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तालग्राम से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस सोमवार की सुबह ग्राम कपूरपुर के पास सड़क के गड्ढों में पड़कर अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बस में फंसे घायल यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। इस बीच कसावा जा रहे जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश शाक्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल एंबुलेंस के साथ पुलिस को सूचना दी। कई घायलों को वह स्वयं अपने वाहन से अस्पताल ले गए। सपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अच्छे खां, तौफीक खां आदि ने घायल सीएचसी ले जाने में मदद की। समाजवादी एंबुलेंस भी तत्काल मौके पर पहुंची। उधर, दुर्घटना होते ही बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। दुर्घटना में नगला बलदेव निवासी छात्रा पूजा पुत्री फतेह सिंह, ग्राम असेह निवासी रन्नो देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह, श्याममहोनी पत्नी राजेंद्र, श्यामदेवी पत्नी श्यामल सिंह, राखी, बबली, ग्राम कसावा की सरोजनी देवी, ग्राम बेहटा खास के गिरीशचंद्र, नितिन घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने गिरीश, रन्नोदेवी और बबली को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें