फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव में रही गहमागहमी

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। शुक्रवार को नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सुबह से ही पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव को लेकर भारी गहमागहमी दिखी। नामांकन से लेकर मतगणना तक शिक्षक शिक्षिकाएं अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क में जुटे रहे।
विज्ञापन

संघ की ब्लाक इकाई के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सुरेशचंद्र शास्त्री व अमर सिंह राठौर में कड़ा मुकाबला हुआ। 251 शिक्षक शिक्षिकाओं ने मतदान किया। महामंत्री पद के लिए राजीव मिश्रा, प्रभातकुमार दुबे व ब्रजेश कुमार यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक श्रीप्रकाश मिश्र व जिला कोषाध्यक्ष बालकिशन सविता के अलावा जिलाध्यक्ष सेवकराम यादव व जिला उपाध्यक्ष राधेलाल की मौजूदगी में संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अमर सिंह को 150 तथा सुरेशचंद्र शास्त्री को 96 मत हासिल हुए। पांच मत निरस्त कर दिए गए। इस तरह अमर सिंह 54 वोटों से अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए। महामंत्री के लिए प्रभात दुबे को सबसे ज्यादा 177 जबकि ब्रजेश यादव को 43 व राजीव मिश्रा को 25 मत प्राप्त हुए। छह मत निरस्त हो गए। प्रभात दुबे ने 134 मतों के लंबे अंतर से जीत दर्ज की। मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का उनके समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें