फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत को पौने चार करोड़ मिले

Sat, 31 Aug 2013 05:35 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए राज्य वित्त से दो किश्तों में करोड़ों रुपये का बजट मिल गया है। इससे कर्मचारियों के वेतन भुगतान की समस्या का भी समाधान जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम किश्त में राज्य वित्त से 1 करोड़ 8 लाख 38 हजार दूसरी किश्त के रूप में दो करोड़ 70 लाख 27 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि में से 65 फीसदी रुपया विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इससे पूरे जिले में अलग-अलग हिस्सों में सड़क, नाली, नाला आदि निर्माण कार्य कराए जा सकेंगे। 25 फीसदी धनराशि से स्टाफ के वेतन का भुगतान होगा, जबकि 10 फीसदी रुपये मरम्मत कार्य पर खर्च करने के आदेश शासन ने दिए हैं। इस बजट को समय से खर्च कर आम जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा गया है। जिला पंचायत सदस्यों को इससे अवगत करा दिया गया है। जिले के सभी 23 जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए हैं, ताकि आगामी बैठक में जिला पंचायत के सदन में रखकर मंजूरी ली जा सके। सितंबर महीने में बैठक में हरी झंडी मिलते ही इस धनराशि से विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें