फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्तीस गांव, मोहल्लों में होगा शिक्षा का उजियारा

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के 32 गांव और मुहल्लों में प्राइमरी स्कूल खोलने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। वित्तीय वर्ष 2013-14 की कार्ययोजना में इन स्थानों का चयन किया गया है। बस अब सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासन से बजट मिलने का इंतजार है। धन मिलते ही इन असेवित बस्तियों में भी स्कूल भवन बन जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष यादव ने जिले के आठों विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों के जरिए सर्वे कराया था। इसमें उन असेवित बस्तियों का पता लगाया गया, जहां पर मानकों के अनुसार प्राइमरी स्कूल बनाए जाने की जरूरत है ताकि बच्चों को कक्षा एक से पांच तक की शिक्षा निकट के ही स्कूल में मिल सके।
खंड शिक्षा अधिकारियों ने गुगरापुर ब्लाक में पैंदापुर, जलालाबाद विकास खंड में भुलभुलियापुर, पांडेयपुरवा, तालग्राम विकास खंड क्षेत्र में जयरामपुर, सभापुर, दलापुरवा, आदिनगर, टिकुरियन, नगर पंचायत के मुहल्ला महावीरनगर वार्ड आठ, छिबरामऊ ब्लाक क्षेत्र के गांव तिगुड़िया, नगला पीपल, अटिया, मड़ैया, नगला बरी, चठिया, लक्षमण नगला, थनपुरा, खजुरागढ़, ररुआ, नगला बरी, डाढ़ा, सौरिख ब्लाक क्षेत्र में नहला, रिहारी, उड़ेलापुर, गुखरू, उमर्दा ब्लाक क्षेत्र में खखरियापुर, पुरईपुरवा, भर्तीपुरवा, कन्हईपुरवा, थरिहार, कोठीपुरवा, भुलभुलियापुर को असेवित बस्ती की श्रेणी में शामिल किया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों ने जिले में कुल 32 स्थलों पर स्कूल बनाने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें से 27 स्थानों पर जमीन भी उपलब्ध है। पैंदापुर, पांडेयपुरवा, तिगुड़िया, थनपुरा और खजुरागढ़ में अभी सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है। इन गांवों में ऐसे व्यक्ति की तलाश की जा रही है जो बच्चों के भविष्य से जुड़े स्कूल निर्माण के लिए अपनी जमीन दान में दे सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें