फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ पालिकाकर्मियों ने खोला मोर्चा

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उ.प्र.के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने बैठक कर एसडीएम की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए उनके व्यवहार तथा धमकी से आहत होकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। डीएम को भेजे पत्र में पालिकाकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि एसडीएम द्वारा कहे शब्दों को एक सप्ताह के अंदर वापस न लिया गया तो हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर पालिकाकर्मियों ने स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उ.प्र.शाखा इकाई के अध्यक्ष वीर अभिमन्युकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक कर एसडीएम राजेंद्र सिंह सेंगर के कार्य व्यवहार की निंदा की। इसके बाद सर्वसम्मति से तय किया गया कि उच्चाधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को पत्र भेजा जाए। संगठन ने जिलाधिकारी समेत पालिकाध्यक्ष, एसडीएम एवं अपने संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि नगरपालिका इकाई शाखा के महामंत्री राजेशकुमार सिंह व संगठनमंत्री संजय वर्मा जब एसडीएम के पास किसी काम से गए तो उन्होंने अशिष्ट भाषा का प्रयोग कर उन्हें धमकी दी कि उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज देंगे। उनकी इस कार्यशैली और व्यवहार से सभी कर्मचारियों में रोष फैल गया है। उनके द्वारा बोर्ड तथा चेयरमैन समेत कर्मचारियों को भी अभद्र शब्दों से नवाजा गया। कर्मचारियों ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर एसडीएम द्वारा कहें शब्द वापस न लिए गए तो सभी पालिका कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में वीर अभिमन्यु मिश्रा, शमसुद्दीन, राजेशकुमार सिंह, मो.हनीफ, संजय वर्मा, रामबाबू शर्मा, हरिओम सैनी, राजेशकुमार यादव, रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें