फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों का चेकअप, दवा दी, बांटे कंबल

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के हुमैरा मिल्ली गर्ल्स इंटर कालेज में बुधवार को एक समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे का स्वागत किया गया। इस दौरान मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों का चेकअप कर दवाएं बांटी गईं। सैकड़ों गरीबों को कंबल भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

शेखाना मुहल्ला स्थित इंटरकालेज में सुबह से ही मरीजों की भीड़ एकत्र होने लगी। एक बजे से कैंप शुरू हुआ। इसमें डाक्टर व चिकित्सीय स्टाफ ने करीब एक हजार मरीजों का परीक्षण किया। ज्यादातर मरीज खांसी व जुकाम के निकले। इसमें से कई मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे का शाल उढ़ाकर व माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत सुनाकर श्रोताओं का मन मोहा।
इसके बाद ठंड से ठिठुर रहे सैकड़ों गरीबों को कंबल दिए गए। कंबल पाने के लिए घंटों लोग लाइन में लगे रहे। इस दौरान लखनऊ पर्यावरण शैक्षिक संस्थान की डायरेक्टर अंजू तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां, प्रबंधक अहमद खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें