फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...या हुसैन की सदाओं से गूंजी शहर की गलियां

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मोहर्रम की सातवीं तारीख पर शहर में चौकी निकाली गयी। इस दौरान कई मोहल्लों के लोग अलम लेकर जुलूस में शामिल हुए। यह जुलूस शहर की प्रमुख गलियों से होता हुआ झंडे तले जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने या हुसैन, या हुसैन के नारे लगाए और मातमी धुन पर गलियों में सदाएं गूंजती रहीं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखपुरा में दोपहर बाद अलम लेकर अहमदी टोला, जुगियाना, शेखाना समेत दर्जनों मोहल्लों के लोग पहुंचने लगे। शाम 5 बजे शेखपुरा से चौकी निकाली गयी। इसमें अलम के साथ पहुंचे लोगों ने शिरकत की। यह जुलूस के रूप में आगे बढ़ा। इस दौरान जगह-जगह लंगर बांटा गया और जुलूस में शामिल लोगों को पानी व शर्बत पिलाया गया। यह जुलूस हम्मालीपुरा, चिरैयागंज, लाखन चौराहा, बड़ी बाजार होता हुआ अहमदी टोला पहुंचा। इसके बाद मीराटोला टोला होते हुए कगजियाना स्थित झंडे तले पहुंचा। यहां लोगों ने फातिहा पढ़ी और लंगर बांटा। तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के मोहल्ला गढ़ी स्थित इमामबाड़े से मातमी धुन पर अलम जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बड़ा बाजार, बजरिया, होली मोहल्ला, लकी टोला, तालाब कला, मोहल्ला टीला, बरगदिया चौराहा होता हुआ इमामबाड़े में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान काफी भीड़ रही। समधन प्रतिधिनि के मुताबिक कस्बा समधन के मोहल्ला सैयदबाड़ा स्थित इमामबाड़ा से दोपहर बाद अलम जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मुख्य मार्गो से होता हुआ काजी महल, किदवईनगर मोहल्लों से होता हुआ वापस इमामबाड़े में आकर समाप्त हुआ। तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को सातवीं मोहर्रम के मौके पर ताजियादारान कमेटी के पदाधिकारियों ने अलग-अलग अलम लेकर कस्बा के इमाम चौक पर एकत्र हुए। फिर जुलूस के रूप में लोगों ने शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मातम मनाया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस मौजूद रही। अलम जुलूस में आजाद नगर मोहल्ले के गुलसाद हुसैन, सुभाषनगर मोहल्ले से जम्मूखां, अशोक नगर मोहल्ले से बाबा फारूख व तिर्वा खास से मो. नईम की अगुवाई में अलम निकाले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें