कन्नौज। दीपवाली पर्व के बाद मनाए जाने वाले भैयादूज पर बड़ी संख्या में प्राइवेट व सरकारी बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ती है। इस दौरान अप्रिय घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने कन्नौज, छिबरामऊ, तिर्वा तहसील में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
नायब तहसीलदार कन्नौज, रेलवे स्टेशन कन्नौज, तहसीलदार सरकारी बस स्टाफ, बीएसए मकरंदनगर तिराहा, एबीएसए गुगरापुर लाखन चौराहा, ईओ को तिर्वा क्रासिंग सरायमीरा में लगाई गई। तिर्वा में तहसीलदार को तिर्वा गांधी चौराहा, नायब तहसीलदार ठठिया तिराहा, एबीएसए उमर्दा ठठिया, ईओ तिर्वा इंदरगढ़, एबीएसए हसेरन नादेमऊ, बीडीओ हसेरन को हसेरन में लगाया गया। छिबरामऊ में एबीएसए तालग्राम को तालग्राम, ईओ तालग्राम को तालग्राम, तहसीलदार छिबरामऊ को छिबरामऊ पूर्वी बाईपास, अवनीश कुमार नायब तहसीलदार को बस स्टैंड, रामकरन वर्मा नायब तहसीलदार को बस स्टैंड, रामकरन वर्मा नायब तहसीलदार को पश्चिमी बाईपास व फर्रुखाबाद मार्ग, ईओ छिबरामऊ को गुरसहागंज बस स्टैंड, एबीएसए सौरिख को बस स्टैंड सौरिख, ईओ सिकंदरपुर को सिकंदरपुर लगाया गया है।