फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बंद कर बचाई ड्राइवर की जान

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सीएसबी रोड पर हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत और दो के घायल होने से ग्रामीण इतने उत्तेजित हो गए कि ड्राइवर और एक अन्य युवक को मारने पर उतारू हो गए। भीड़ ने लोडर चालक अवनीश उर्फ रानू व सनू भदौरिया को जम कर पीटा। लेकिन कुछ लोगों ने मामले की नजाकत को देखते हुए उन दोनों को किसी तरह भीड़ के चंगुल से पास ही एक घर में कमरे के अंदर बंद कर दिया तब कहीं उसकी जान बच पाई। बाद में पहुंची पुलिस ने उन दोनों को अपनी सुरक्षा में लेकर उन्हें सौरिख थाने पहुंचाया। घटना के बाद लोगों का आक्रोश इतना भड़का हुआ था कि टाटा 207 गाड़ी में आग लगा दी। इससे गाड़ी धू धूकर जली उठी। इसमें करीब डेढ़ लाख कीमत की चीनी तथा वनस्पति घी के डिब्बे रखे हुए थे। आग की चपेट में आकर वह भी स्वाहा हो गए। चीनी के 40 बोरा तथा वनस्पति घी के 10 डिब्बा लादकर टाटा 207 एरवा कटरा जा रहा था। जब वह सरदापुर के पास पहुंचे तभी दुर्घटना हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी। इससे जहां पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई वहीं उस पर लदी करीब डेढ़ लाख रुपए की चीनी व घी भी स्वाहा हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना का खामियाजा आने जाने वालों को भुगतलना पड़ा। जाम में फंसी बेवर डिपो की बस ने दुर्घटना स्थल से पहले बस खड़ी कर दी और सभी सवारियां वहीं बीच रास्ते में उतारकर वापस छिबरामऊ लौट गई। सवारियों को कई किमी पैदल चलकर अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ी।
दरसल ग्राम सरदापुर में दुर्घटना के बाद जाम लग गया और आवागमन बाधित हो गया। कुछ देर बाद छिबरामऊ से बिधूना की तरफ जा रही बेवर डिपो की रोडवेज बस यूपी 84 टी 0749 वहां पहुंच गई। घटनास्थल पर भीड़ देख चालक ने काफी पहले ही बस को रोक दिया और उसमें बैठी सभी सवारियों को वहीं उतारकर गाड़ी बैक कर वापस छिबरामऊ ले गया। मजबूर यात्री अपने नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ सामान को सिर पर लादकर पैदल ही सौरिख की तरफ कूच कर गए। बस चालक की लापरवाही से यात्रियों को कई किमी पैदल सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें