कन्नौज। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड मनरेगा से 23 सड़कों का निर्माण कराएगा। इनकी कुल लागत 120.42 लाख रुपये आएगी। इनमें से 78.38 लाख रुपया श्रमांश पर और 42.04 लाख रुपया सामग्री पर व्यय किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी एके अग्रवाल ने आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए इन कार्यों को स्वीकृति दे दी है। 60 लाख 21 हजार रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है।
सौरिख सकरावा पालन अड्डा मार्ग से नरहा मार्ग 2.60 किमी 6.74 लाख रुपये, सीएसबी मार्ग से मुखड़ा मार्ग पर पटरी मरम्मत 7 55 लाख, सीएसबी मार्ग से कुंवरपुर काशीदीन मार्ग पर पटरी मरम्मत 3.60 लाख, रघुनाथपुर से नगला विशुना मार्ग पर पटरी मरम्मत 4.70 लाख, सकतपुर हसेरन मार्ग से राजपुर करना मार्ग पर पटरी मरम्मत 5.11 लाख, नगला खेमकरन से दिलावरपुर मार्ग पर पटरी मरम्मत 2.75 लाख, सीएसबी मार्ग से नगला गूढ़ा मार्ग पर पटरी मरम्मत कार्य 1.99 लाख रुपये से होगा।
इसी तरह खड़िनी हसेरन मार्ग से मोहद्दीनगर मार्ग पर पटरी मरम्मत कार्य 1.83 लाख, मझपुरवा जलालपुर पहुंच मार्ग पर पटरी मरम्मत 8.85 लाख, एसएनटीटी मार्ग से खरगपुर वीरान मार्ग पर पटरी मरम्मत 2.85 लाख, सीएसबी मार्ग से ककरइया मार्ग पर पटरी मरम्मत 42 हजार, सीएसबी मार्ग से गोरखपुर मार्ग पर पटरी मरम्मत 1.47 लाख, सौरिख परौर से कुल्लू खेड़ा मार्ग किमी 1 से 3 मार्ग पर पटरी मरम्मत 5.13 लाख, सीएसबी मार्ग से पाखर वाया नगरिया मार्ग पर पटरी मरम्मत कार्य 2.89 लाख रुपये से कराया जाएगा।
इसके अलावा सीएसबी मार्ग से शरीफपुर वाया कुतुबपुर मार्ग पर पटरी मरम्मत 9.79 लाख, सौरिख सकरावा पालन अड्डा मार्ग से डिडौना होते हुए बिजनौरा तक मार्ग पर पटरी मरम्मत 7.25 लाख, सीएसबी मार्ग से बहोसिया मुखड़ा मार्ग पर पटरी मरम्मत 7.39 लाख, सीएसबी मार्ग से मलिकपुर मार्ग पर पटरी मरम्मत 7.30 लाख, सौरिख सकरावा पालन अड्डा मार्ग से बैगवां मार्ग पर किमी एक से छह तक पटरी मरम्मत 10.73 लाख, सौरिख सकरावा पालन अड्डा मार्ग से परौर बंधा नगरिया होते हुए सौरिख सकरावा मार्ग पर किमी 1 से 7 तक पटरी मरम्मत कार्य 13.38 लाख रुपये से होगा।
आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए इन 23 मार्गों को चमाचम करने के लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को बजट जारी कर दिया गया है। इसी महीने काम भी शुरू हो जाएगा। इससे ऊबड़ खाबड़ रास्ते व मार्गों की पटरियां समतल हो सकेंगी। गड्ढे पटने से ओवरटेक करने के दौरान वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा टल जाएगा।