फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने 15 अधिकारियों के वेतन के काटने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आईजीआरएस पोर्टल संबंधित समीक्षा बैठक डीएम रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहाकि डिफाल्टर शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस के अंतर्गत आने वाली शिकायतों का अवलोकन सुनिश्चित करें। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। लंबित प्रकरणों का निस्तारण दो दिन के अंदर सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 15 अधिकारियों के वेतन काटने के डीएम ने निर्देश दिए।

डीएम ने राजस्व, पुलिस तथा ग्राम विकास विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के अन्तर्गत सबसे अधिक शिकायतों के डिफाल्टर होने पर सख्त से सख्त नाराजगी जताई। कहाकि सभी अधिकारीमोबाइल पर जनसुनवाई का एप डाउनलोड कर प्रतिदिन शिकायतों का अवलोकन करते हए निस्तारण सुनिश्चित करें। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों के संबंध में जो भी चयनित अधिकारी है उनकों निस्तारण के संबंध में समय से अवगत कराना भी सुनिश्चित किया जाए। फर्जी शिकायत का निस्तारण किसी भी दशा में न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भूमि कब्जा, राजस्व, हैसियत, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के संबंध में कड़े निर्देश देते हुये कहा कि निस्तारण में विलंब किसी भी दशा में न किया जाए। मौके पर जाकर जांच कर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम विकास डीआरडीए, पीओ डूडा की सबसे अधिक डिफाल्टर श्रेणी होने पर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि निस्तारण की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। बैठक में अनुपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, एआरएम रोडवेज, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कन्नौज, अधिशासी अभियंता विद्युत कन्नौज व छिबरामऊ, युवा कल्याण अधिकारी, पीओ नेडा, अधिशासी अभियंता लघु सिचाई, सचिव मंडी समिति कन्नौज व छिबरामऊ, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, औषधि निरीक्षक कुल 15 अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।



15 अधिकारियों काट जाएगा वेतन
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें