फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन नहीं आया सर्वर, ग्राहक हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुली लेकिन सर्वर न आने से कामकाज ठप रहा। इससे ग्राहक परेशान रहे। करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।


सोमवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक खुली। सर्वर न आने से अधिकारी और कर्मचारी बैठे रहे। वहीं बैंक में लेनदेन को लेकर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार का अवकाश होने के कारण सोमवार को ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी देर इंतजार के बाद भी सर्वर नहीं आया तो शाखा प्रबंधक विकेश कुमार ने मुख्य चैनल पर सर्वर न आने की सूचना लिखकर टंगवा दिया। ऐसे में जो भी ग्राहक आता, चैनल बंद और उस पर टंगी सूचना पढ़कर मायूस होकर लौट जाता। शाखा प्रबंधक विकेश कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह समस्या आई थी। विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। रविवार को अवकाश था। मंगलवार को भी बैंकों की छुट्टी है। ऐसे में सोमवार को ही ज्यादातर लोगों ने बैंक से संबंधित काम निपटाने का मन बनाया था। सर्वर न आने के कारण उन्हें मायूसी हाथ लगी। इस समय सहालगों का दौर चल रहा है। ऐसे में लोगों को शादी-विवाह में पैसों की अधिक आवश्यकता होती है।



पूरे दिन नहीं आया सर्वर, ग्राहक हुए परेशान
करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ प्रभावित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें