फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 और मिले पॉजिटिव, 21 लोग ठीक, घर भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना का संक्रमण भयानक रूप ले रहा है। शनिवार को गुरसहायगंज कोतवाल समेत 45 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1465 हो गई है। कोविड अस्पताल में 201 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। अबतक 1254 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। नौ लोगाें की जान जा चुकी है। जिले के 86 इलाकों को हॉटस्पॉट बनाकर निगरानी की जा रही है। वहीं 21 लोगों के ठीक होने के बाद कोविड अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात दो महिला पुलिस कर्मियों और तीन बच्चों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। कन्नौज शहर में आठ, उमर्दा में एक, सरायमीरा में एक, छिबरामऊ में 16 और शहर के मकरंदनगर में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। नारायपुर गांव में एक और कपूरापुर गांव में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। तहसील कालोनी में दो लोग, देवधरापुर गांव में एक, सौरिख में एक, जलालाबाद के बछज्जापुर में एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन कर ही कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें