फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 हज यात्रियों ने लगवाई वैक्सीन, दो लोग नहीं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के 42 हज यात्रियों ने वैक्सीन लगवा ली है। दो लोग नहीं आए हैं। नौ जून से लखनऊ से फ्लाइट हैं, सभी को 72 घंटे पहले पहुंचना होगा। वहीं पर कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के मदरसा अरबिया हाजी इलाही बख्श हाजीगंज में सभी पंजीकृत 44 हज यात्रियों को बुलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहीं पर सभी के वैक्सीन लगाई। अल्पसंख्यक विभाग से जुड़े सलाउद्दीन ने बताया कि लखनऊ से नौ जून को हज के लिए फ्लाइट जाएंगी। छह जून को ही हज यात्रियों को लखनऊ पहुंचना होगा। वहीं पर कोविड-19 की जांच होगी। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति ने भी हज यात्रा का टिकट निरस्त करा लिया। दूसरे व्यक्ति के मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन लगा नहीं। इस वजह से 42 का ही टीकाकरण हो सका। सभी को बैग का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें