फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीमेंट व्यापारी से 40 हजार रुपये की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। पूर्व मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए मंगलवार को सकरावा रोड पर उमड़ी भीड़ में खड़े सीमेंट व्यापारी की जेब से 40 हजार रुपये एक युवक ने पार कर दिए। इस दौरान छत पर बना रहे युवक के वीडियो में सीमेंट व्यापारी के जेब से निकाल रहे युवक का फुटेज कैद हो गया। पीड़ित ने थाने में युवक के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे के सकरावा रोड निवासी सुमित दीक्षित की सीमेंट की दुकान है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला सकरावा रोड पर से निकला था, जिसे देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ के साथ सुमित भी था। तभी एक युवक ने सुमित की जेब से 40 हजार रुपए निकाल लिए। इस दौरान छत पर खड़े एक युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री की काफिले की वीडियो बना रहा था, जिसमें यह घटना कैद हो गई। खोजबीन के बाद सुमित को यह वीडियो मिल गया जिसमें युवक रुपये निकालते हुए दिखाई दे रहा है। सुमित ने बुधवार को थाने जाकर पुलिस को वीडियो मुहैया कराते हुए कार्रवाई के लिए युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया कि सीमेंट व्यापारी की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें