कन्नौज। विधानसभा चुनाव के बाद जिले में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सदर तहसील के समाधान दिवस में 32 फरियादी शिकायत लेकर आए, लेकिन सिर्फ विकास विभाग की एक शिकायत मौके पर निस्तारित हो पाई।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व विभाग की 18, डूडा विभाग की 03, समाज कल्याण विभाग 01, विकास विभाग की 01, चकबंदी विभाग की 03, पुलिस विभाग की 04 और पूर्ति निरीक्षक की एक शिकायत लेकर फरियादी पहुंचे।
विकास विभाग की ही एक शिकायत मौके पर ही निस्तारित हो पाई है। सदर एसडीएम उमाकांत तिवारी और सीओ शिवप्रताप सिंह की अध्यक्षता में लोगों की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं को अधिकारियों ने मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।