फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिल सही कराकर जमा करने के नाम पर 31 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। थाना समाधान दिवस में शनिवार को सर्वाधिक शिकायतें जमीनों से जुड़े मामलों की दर्ज की गईं। 14 शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं बिजली बिल के नाम पर 31 हजार की ठगी का गंभीर मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में एसपी विनोद कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस हुआ। इसमें मोहल्ला आजादनगर निवासी अनुपम ने अरविंद, फूलमती, अंशू, नेहा के विरुद्ध गालीगलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जलालाबाद के अमजल ने बिजली बिल जमा करने के बहाने धोखाधड़ी से 31 हजार रुपये ठग लेने की शिकायत दर्ज कराई। सरइया तेरारागी के धर्मेंद्र ने नबाब, वीरेंद्र, बेचेलाल, सुशील कुमार तथा नबाव सिंह ने पप्पू, धर्मेंद्र, भूपेंद्र तथा मुन्नी देवी के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। सरायप्रयाग के मकदूमपुर निवासी नंदराम ने बबलू, अनिल के विरुद्ध रास्ते को कब्जा मुक्त कराने, भूडा़ के रामप्रकाश ने रामनरेश द्वारा नाली निकास बंद करने की शिकायत की। निजामपुर के अनिल सिंह ने सुग्रीव के विरुद्ध पैमाइश न कराने, रामपुर भुडिया की चुन्नी देवी ने सुरेंद्र सिंह तथा रघुवीर के विरुद्ध पैमाइश न कराने, जहांगीरपुर की गीता देवी ने महोना के अतुल ने रुपये वापस लेने के संबंध में, गंगागंज गुरौली के राजेंद्र ने पड़ोसी से चकरोड खुलवाने व कस्बा के अफसरी मोहल्ला की डोली मिश्रा ने रानू, संतोष, रामकुमार के विरुद्ध निर्माण कार्य में हस्तक्षेप करने की शिकायत का पुलिस ने निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें