फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

274 बूथों पर भेजी जाएंगी ट्राई साइकिलें

Tue, 07 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
ट्रार्इ साइकिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मताधिकार के प्रयोग से कोई भी वंचित न रहे, इसके लिए चुनाव आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है। जिले में तीनों विधानसभाओं में 703 मतदाता शारीरिक रूप से अक्षम हैं और उनके पास मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए ट्राई साइकिल की व्यवस्था नहीं है। इन विकलांगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए ट्राई साइकिल दी जाएगी। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग से विकलांगों को ट्राई साइकिल दिए जाने की भी अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 274 बूथ चिह्नित किए गए हैं, जिनमें करीब 704 मतदाता ऐसे हैं जो कि शारीरिक रूप से कमजोर व ट्राई साइकिल न होने की वजह से पिछले चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके थे। इन मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए खास मुहिम चलाई गई।

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि एलिम्को कंपनी की ओर से ट्राई साइकिलें भेज भी दी गई है, जो कि विकास भवन में उतर गई हैं। इन ट्राई साइकिलों को कारीगर कुछ दिन में तैयार कर देंगे, जिसके बाद यह संबंधित मतदान केंद्रों पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अशोक चंद्र ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है कि मताधिकार के प्रयोग के बाद यह ट्राई साइकिलें विकलांगों को दे दी जाएं। ताकि वह सामान्य जिंदगी जी सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें