272 candidates left the TGT exam
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) की महिला और पुरुष वर्ग की लिखित परीक्षा में शनिवार को 272 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। पहली पाली में 190 और द्वितीय पाली में 82 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसके लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए थे।
टीजीटी परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्वक निपटने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। शनिवार सुबह से ही जिला प्रशासन ने चारों केंद्रों की निगरानी के लिए छह टीमें लगाई थीं। इन टीमों ने अभ्यर्थियों की जांच पड़ताल भी की।
टीजीटी परीक्षा के लिए सेठ वासुदेव सहाय इंटर कालेज, केके इंटर कालेज, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज और केके सीएन इंटर कालेज सरायमीरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 1259 में से 1069 और द्वितीय पाली में 644 में से 562 अभ्यर्थी शामिल हुए। रविवार को कला, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, संगीत वादन, सिलाई समेत कई विषयों की रविवार को परीक्षा हुई।