फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

232 वार्डों पर एक को पड़ेंगे वोट

Fri, 27 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों में 1184 सदस्य पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 785 सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए और 167 वार्ड से किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न करने से वहां दोबारा चुनावी प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके अलावा 232 वार्डों पर एक दिसंबर को प्रधान पद के साथ वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए जहां प्रत्याशियों की होड़ लगी थी। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए लोगों में कोई भी दिलचस्पी दिखाई नहीं पड़ रही थी। हालांकि, वार्ड सदस्यों के पूरा फोरम हुए बिना पंचायत का गठन संभव नहीं है, पर इस ओर प्रत्याशियों का कोई ध्यान नहीं था।

चुनाव प्रक्रिया की दोबारा मशक्कत न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। दो दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन ने प्रधान पद के प्रत्याशियों पर नामांकन के दौरान वार्ड सदस्यों के भी नामांकन कराने पर दबाव बनाया।
विज्ञापन


प्रशासन का दबाव देख कुछ प्रत्याशियों ने दिलचस्पी दिखाई, अन्यथा काफी कवायद के बाद 1184 वार्ड सदस्य पदों में हुए नामांकन के बाद जो स्थिति उभर कर आई उसमें 785 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो चुका है। 232 सीटों पर प्रधान पद के साथ चुनाव कराया जाएगा।

इसके बाद भी 167 वार्डों से किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न करने से यह वार्ड रिक्त पड़े हैं। अब इनके लिए शासन-प्रशासन को पुन: नए सिरे से चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराना पड़ सकता है। उधर, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अफसरों का ध्यान मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने में लग गया है।

ब्लाक सभागार में निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में सभी एआरओ मतपत्रों की बंडलिंग के कार्य में जुटे थे। क्षेत्र के 96 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 738 प्रत्याशी और 1184 सदस्य पदों के लिए 232 सीटों पर एक दिसंबर को मतदान कराया जाना है।

पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पूर्व बस्तों को पूरा करने का कार्य ब्लाक सभागार में निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव की देखरेख में चल रहा है। अबकी छोटी संसद के लिए 1,75,912 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटरों को मुहैया कराने वाले बैलेट पेपर को व्यवस्थित करने और उनकी बंडलिंग का काम पूरा कर लिया गया है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतपत्रों की बंडलिंग पूरी की जा चुकी है। बूथ पर भेजी जाने वाली सामग्री मतदाता सूची, पेपर सील आदि की पैकिंग का कार्य चल रहा है। कल तक वह भी पूरा कर लिया जाएगा। न्याय पंचायत के आधार पर चुनाव प्रक्रिया में 17 सहायक निर्वाचन अधिकारी इस कार्य को करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें